इंदौर: इंदौर उज्जैन सड़क चौड़ीकरण के तहत 6 फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित था, जिसमें से 5 फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया. इतना ही नहीं पांचों फ्लाई ओवर से यातायात आसानी से गुजर रहा है. उक्त 5 फ्लाई ओवर ब्रिज शुरू होने बाद इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल चौराहे से उज्जैन की दूरी मात्र 40 मिनट में पूरी हो रही है. खास बात यह है कि निजी कार से उक्त दूरी मात्र 25 से 30 मिनट में पूरी हो रही है. उक्त 6 लेन सड़क का अब सिर्फ तपोभूमि उज्जैन का फ्लाई ओवर ब्रिज शेष है.
इंदौर उज्जैन 6 लेन सड़क का संपूर्ण निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है. उक्त सड़क पर 6 फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित किया गया था, जिसमें से चार फ्लाई ओवर ब्रिज बन गए थे. चारों फ्लाई ओवर से आवागमन भी शुरू हो चुका था. अब उक्त सड़क के भुट्टा चौराहा वाला फ्लाई ओवर भी शुरू हो गया है. एमपीआरडीसी द्वारा सिंहस्थ को लेकर इंदौर-उज्जैन सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. उक्त चार लेन सड़क को छह लेन में में बदलने का काम चल रहा है. सड़क चौड़ीकरण कार्य उदयपुर की रवि इंफ्रास्ट्रख्र कंपनी 623 करोड़ रुपए में दिया गया है. सड़क आगामी 2028 के सिंहस्थ को लेकर चौड़ीकरण के अतिरिक्त 6 फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित थे.
6 फ्लाई ओवर ब्रिज में से पांच फ्लाई ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गए है और फ्लाई ओवर ब्रिज पर से यातायात का आवागमन भी शुरू हो गया है. शेष दो तपोभूमि का निर्माण कार्य भी अगले महीने के अंत तक पूरा होने की संभावना बताई जा रही है. एक महीने बाद इंदौर से उज्जैन तक निर्बाध यातायात के साथ मात्र 30 से 40 मिनिट में उज्जैन और उज्जैन से इंदौर पहुंचा जा सकता है. फ्लाई ओवर के अतिरिक्त मुख्य सड़क का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा होने के कगार पर है. अरविंदो से आगे 2 से 3 किलोमीटर सड़क का काम बाकी है. उक्त सड़क पर इंदौर से अरविंदो हॉस्पिटल से महांकाल गेट उज्जैन तक 45 किलोमीटर लंबी यात्रा मात्र 30 मिनिट में पूरी होगी . 45 किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर 12.5 मीटर चौड़ाई बढ़ाई गई है.एमपीआरडीसी के कार्यपालन यंत्री गगन भाभर ने बताया कि छह में 5 फ्लाई ओवर से यातायात शुरू हो गया है. शेष तपोभूमि फ्लाई ओवर ब्रिज का काम भी सितंबर अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. सड़क चौड़ीकरण कार्य की समय सीमा जनवरी 2027 है.
हाइलाइट निम्न प्वाइंट
इंदौर उज्जैन 6 लेन सड़क की वर्तमान स्थिति
– पंथ पिपलई,धरमपुरी, सांवेर तीन फ्लाई ओवर ब्रिज से यातायात शुरू
– 45 किलोमीटर लंबी दूरी 30 मिनट में हो रही पूरी
– 623 करोड़ रुपए से सड़क चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण
– 6 फ्लाई ओवर ब्रिज में से तपोभूमि का ब्रिज अगले एक महीने में शुरू होने की संभावना है।
