वायरल वीडियो से पहचाने गए मारपीट करने वाले तीन युवक जेल भेजे, बगैर शिकायत के पुलिस ने लिया संज्ञान

इंदौर. सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परदेशीपुरा पुलिस ने उनकी पहचान कर तीन आरोपियों को जेल भिजवा दिया. घटना के संबंध में किसी ने शिकायत नहीं की थी, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई की.

घटना 24 नवंबर की रात करीब 11.30 बजे चूड़ी वाले चौराहे और व्हाइट मंदिर के बीच शीतल चाय व लक्की टेलर दुकान के सामने हुई थी. यहां तीन चार युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने उसमें दिख रहे युवकों की पहचान शुरू की. जांच में रजत प्रजापति, जामुन उर्फ चिराग कैथवास और लक्की कुशवाह के नाम सामने आए. तीनों देवनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल निरुद्ध कराया. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर पुलिस नजर रख रही है. शिकायत नहीं मिलने के बावजूद वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई है. ऐसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Next Post

परिसीमन को हथियार बनाकर चुनाव क्षेत्रों का नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : राहुल

Sat Nov 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिसीमन को हथियार बनाकर लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 कर निर्वाचन क्षेत्रों को अपने राजनीतिक हितों के अनुसार बदलते हुए विपक्षी दलों, अनुसूचित […]

You May Like