बेगमगंज में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, अलाव का सहारा ले रहे लोग

बेगमगंज। पिछले तीन दिन से आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे लोग घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। शाम के समय सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा है और इक्का-दुक्का लोग ही बाहर दिख रहे हैं। बढ़ती सर्दी से तापमान में गिरावट आई है। नगर के कई स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आ रहे हैं, वहीं गर्म कपड़े भी निकल आए हैं।

बारिश के साथ रात और सुबह कोहरा बढ़ने से मौसम और ठंडा हो गया है। मौसम की बदमिजाजी से किसान चिंतित हैं, बखरनी और बुआई का इंतजार कर रहे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उधर धान कटाई कर रहे किसानों का कहना है कि बारिश से पकी फसल आड़ी हो गई है, जिससे हार्वेस्टर से कटाई मुश्किल है और मजदूरों ने दाम बढ़ा दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी तथा सर्दी-बुखार के मामले भी बढ़ सकते हैं।

 

Next Post

थाईलैंड में गढाकोटा के युवक की डूबने से मौत, साथी को बचाया गया

Fri Oct 31 , 2025
भोपाल। थाईलैंड ट्रिप पर गए भोपाल के दो युवकों में से एक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गढ़ाकोटा निवासी अंकित साहू के रूप में हुई है। वे मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी के टूर पर थाईलैंड गए थे। समुद्र में डूबते समय उनके साथी निकेश […]

You May Like