राहुल के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई तीन जुलाई तक के लिए स्थगित

पुणे 12 जून (वार्ता) विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई गुरुवार को यहां तीन जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।

न्यायाधीश अमोल श्रीराम शिंदे श्री गांधी के खिलाफ लंदन में अपने भाषण में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को लेकर कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

श्री गांधी के वकील एडवोकेट मिलिंद पवार ने आज कार्यवाही के दौरान अदालत से अगले दौर की दलीलें पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करते हुए आवेदन दायर किया, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

एडवोकेट पवार ने कहा कि अदालत ने उन्हें बचाव पक्ष का जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया और मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई को तय की।

Next Post

विमान हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता देगा टाटा समूह

Thu Jun 12 , 2025
मुंबई 12 जून (वार्ता) टाटा समूह ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये नगद सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने ‘एक्स’ पर एक बयान में एयर इंडिया की अहमदाबाद लंदन […]

You May Like