सोमाढ़ाना के जंगल से 40 लीटर कच्ची और होटल -ढाबा से विदेशी शराब जब्त

छिंदवाड़ा. जिले के आबकारी अमले द्वारा सुबह के समय वृत्त प्रभारी आकाश मेश्राम के नेतृत्व में सर्वप्रथम ग्राम सोमाढ़ाना में जंगल में बहने वाले नाले के किनारे पानी के अंदर छुपाकर रखी गई प्लास्टिक की पन्नियों में भरे हुए महुआ लाहन को खोलकर विधिवत नष्ट किया गया. इसके बाद ग्राम के ही गोसाईंढाना में जंगल के अन्दर प्लास्टिक के ड्रमों में भरकर रखे हुए महुआ लाहन को भी विधिवत नष्ट किया गया. अंत में ग्राम गंगई में डैम के किनारे प्लास्टिक की पन्नियों में भरकर रखे गए महुआ लाहन को खोजकर विधिवत नष्ट किया गया तथा मौके पर पाई गई हाथ भट्टी मदिरा आबकारी विभाग द्वारा कब्जे में ली गई. इस कार्यवाही में कुल 8 प्रकरण दर्ज कर 7500 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी विभाग द्वारा कब्जे में ली गई.

होटल ढाबों में की छापा मार कार्रवाई

वहीं आबकारी टीम द्वारा रिंग रोड के किनारे होटल-ढाबों की गहन तलाशी लेकर प्रतिष्ठा ढाबा, उड़ता पंजाब ढाबा, खालसा ढाबा के संचालकों के विरुद्ध कुल 27 बीयर की कैन जप्तकर म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए. गत दिवस भी हाइवे हांडी ढाबा से कुल दो शराब की बोतल सहित 13 पाव व्हिस्की जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया .

Next Post

हत्यारे पति को आजीवन करावास की सजा

Fri Apr 11 , 2025
छिंदवाड़ा। अपर सत्र न्यायाधीश जुन्नारदेव महेंद्र मांगोदिया द्वारा आरोपी मदन शीलू पिता जंगलू उम्र 40 साल निवासी ग्राम मेढ़का थाना दमुआ को अपनी पत्नी आरती की हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किए जाने का निर्णय पारित किया गया। अपर लोक अभियोजक […]

You May Like