ट्रंचिंग ग्राउंड के कचरे में दूसरे दिन भी लगी आग

सीहोर। शहर भर से एकत्रित किया जाने वाला कचरा हाइवे स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड पर डंप किया जाता है, यहां दो दिन से इस आग लगने की घटनाओं ने आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. सोमवार को लगी आग पूरी तरह शांत भी नहीं हो पाई थी कि मंगलवार को फिर कचरे के ढेर में भीषण आग भड़क उठी.

मंगलवार दोपहर अचानक कचरे के पहाड़ जैसे ढेर से धुआं उठता दिखाई दिया, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले बैठा. आग इतनी तीव्र थी कि चारों ओर काला, घना और दमघोंटू धुआं फैल गया. हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

आसपास स्थित खेतों में खड़ी फसलों पर भी आग का खतरा मंडराने लगा. तेज हवा के कारण आग फैलने की आशंका बनी रही, जिससे किसानों में दहशत का माहौल रहा. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नगरपालिका और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड पर बार-बार आग लगने की घटनाएं चिंता का विषय हैं। कचरे में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ और गर्मी के कारण स्वत: आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है.

 

Next Post

नगर निगम महाराज बाड़े पर चला रहा “स्वच्छता के रंग, होली के संग” कलर्स ऑफ क्लीनलेंस अभियान

Wed Mar 4 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर द्वारा होली पर्व के अवसर पर “स्वच्छता के रंग, होली के संग” थीम के अंतर्गत विशेष अभियान आयोजित चलाया जा रहा है। यह अभियान महाराज बाड़ा मुख्य बाजार क्षेत्र में चल रहा है। इस पहल का उद्देश्य मुख्य बाजार के सार्वजनिक स्थानों, दीवारों एवं प्रमुख मार्गों […]

You May Like