अधिवक्ताओ को नवीन न्यायालय में मिलेगी सम्पूर्ण सुविधायें: अध्यक्ष

रीवा, पुराने जिला एवं सत्र न्यायालय अधिवक्ता संघ के कार्यालय में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने पत्रकारो के साथ चर्चा करते हुये कहा कि नये जिला एवं सत्र के भवन के प्रारम्भ में अधिवक्ताओं को असुविधाओ को लेकर अधिवक्ता संघ दुख महसूस कर रहा है.

वस्तुत: अधिवक्ता संघ के कारण यह असुविधा नही हुई है, अधिवक्ता संघ ने समय रहते सभी अधिवक्ता कक्षो का विधिवत वरिष्ठता के आधार पर सूची पर वितरण कर चुका है साथ ही साथ सर्विस बिल्डिग व बार बिल्डिग की लाबियो में तथा सर्विस बिल्डिग के 36 हालो में अधिवक्ताओ को बैठने की समुचित व्यवस्था की जा चुकी है, सभी सीटो पर संख्यांकित कर दी गई है तथा हाल के बाहर उस हाल में बैठने वालो की सूची चस्पा कर दी गई है. जैसे ही न्यायालय द्वारा इन भवनो का ताला खोला जायेगा बैठक व्यवस्थ पूर्व से तैयार होने के कारण अपने आप प्राप्त हो जावेगी. सभी अधिवक्ताओं से यह अपेक्षा की गई है कि सभी अधिवक्ता अपने आवंटित सीट पर ही बैठे जिससे विवाद की स्थिति से बचा जा सके. बार बिल्डिग व सर्विस बिल्डिग के प्रत्येक फ्लोर में वाटर कूलर की व्यवस्था की जा रही है, इसी तरह दोनो भवनो में अधिवक्ताओ की सुविधा को लेकर कन्टीन की सुविधा भी कराई जा रही है. आगामी 06 अक्टूबर को पोर्टफोलियो जज विवेक सिंह के साथ दोपहर 02:00 बजे चर्चा हेतु समय तय है जिसमें अनुमोदन, जमीन प्राप्त करने की चर्चा व बार व सर्विस बिल्डिग के उदघाटन की तिथि नियत की जावेगी, अधिवक्ता संघ द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर उच्च न्यायालय की सहमति के बाद अधिवक्ता संघ के पास र्प्याप्त भूमि होगी.

Next Post

कलेक्टर ने दो नायब तहसीलदारों को दिया कारण बताओ नोटिस

Wed Oct 1 , 2025
रीवा, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दो नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोक सेवा केन्द्रों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जारी नोटिस के अनुसार नायब तहसीलदार गोविंदगढ […]

You May Like