मोहनपुरा फिल्टर प्लांट की मोटर खराबी से राजगढ़ में चार दिन तक पेयजल संकट

राजगढ़: खेतो में सिंचाई के लिए पानी तथा हर गांव, नगर में घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा करोड़ों रुपये लगाकर मोहनपुर डेम परियोजना का निर्माण किया गया किंतु करोड़ों के इस प्रोजेक्ट के बावजूद उचित प्रबंधन के अभाव में आज भी जिला मुख्यालय पर कई दिनों तक लोगों को पानी के लिए तरसा पड़ रहा है. जिला मुख्यालय राजगढ़ में शनिवार को चौथे दिन भी आधे से ज्यादा नगर में पेयजल सप्लाई ठप्प रही. नागरिकों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चार दिन पूर्व मोहनपुरा फिल्टर प्लांट की विद्युत मोटर फुंकने से पेयजल सप्लाई ठप्प हो गई थी.
गौरतलब है कि राजगढ़ में दो स्थानों से पेयजल सप्लाई होती है एक पुराने फिल्टर प्लांट एवं एक मोहनपुरा स्थित नवीन फिल्टर प्लांट से, 14 जनवरी की सुबह नवीन फिल्टर प्लांट पर स्थित 120 एचपी की विद्युत मोटर एकाएक फुंक गई, इसके बाद आधे से अधिक नगर की पेयजल सप्लाई ठप्प हो गई,
रसूखदारों के यहां पहुंच जाते है टेंकर
प्राय: जब भी इस तरह मोटर फुंकने या अन्य तकनीकि कारण के चलते राजगढ़ में पेयजल सप्लाई बाधित होती है तो इसका सर्वाधिक खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है. जबकि रसूखदारों के यहां नपा के पानी टेंकर जा पहुंचते है. ऐसे में आमजन को दूर-दराज स्थित जल स्त्रोतो से पानी लाना पड़ता है. शनिवार को जब चार दिन में भी पानी नहीं आया तो मजबूरन लोगों ने निजी तौर पर टेंकर से पानी डलवाया एवं केम्पर से पीने के पानी की व्यवस्था की.
करोड़ो लगाए पर वैकल्पिक मोटर की व्यवस्था नहीं
मोहनपुरा परियोजना में करोड़ों रुपये लगे. वहां से राजगढ़ नगर में पेयजल सप्लाई होती है किंतु यह विडम्बना है कि फिल्टर प्लांट पर एकमात्र 120 एचपी की विद्युत मोटर है, जिसके खराब होते ही पेयजल सप्लाई ठप्प हो जाती है, जबकि ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर एक और अतिरिक्त विद्युत मोटर रखी जाना चाहिए ताकि भविष्य में नागरिकों को पेयजल संकट का सामना नही करना पड़े.
शनिवार से पेयजल सप्लाई सुचारु होना थी
नपा के अनुसार शुक्रवार की शाम तक मोटर दुरस्त होने के बाद शनिवार की प्रात: से पेयजल सप्लाई बहाल होना की बात कही थी किंतु शनिवार को भी पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो सकी.
ठंड के मौसम में पेयजल संकट
विद्युत मोटर खराब हुए चार दिन गुजरने के बाद भी नगर की पेयजल व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी है. नगर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित होने से नागरिकों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पानी के लिए आमजन को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है. स्थानीय बाराद्वारी मोहल्ला निवासी नौरंगबाई ने बताया कि चार दिनों से घर में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है. पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के कामों तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. वहीं गुड्डू भाई का कहना है कि नगर पालिका द्वारा जल्द सुधार के आश्वासन तो दिए जा रहे है, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा. समय पर पानी नहीं मिलने से लोगों के कामकाज, दिनचर्या प्रभावित हो रही है.
नपा ने कहा आज से सप्लाई सुचारु होगी
मोहनपुरा फिल्टर प्लांट की विद्युत मोटर में आयी खराबी के दुरस्त कर लिया गया है. मुख्य नपाधिकारी पवन अवस्थी के अनुसार फिल्टर प्लांट की विद्युत मोटर में आयी खराबी को दूर कर मोटर चालू कर दी गई है, आज से नगर में सुचारु रुप से पेयजल सप्लाई बहाल हो जाएगी

Next Post

कंपनी का चोर गार्ड पुलिस हिरासत में

Sun Jan 18 , 2026
इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र की एक निजी कंपनी में मटेरियल ऑडिट के दौरान चोरी का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि कंपनी में तैनात गार्ड ही समय-समय पर सामान चुराता रहा. तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि रिंग रोड स्कीम-94 स्थित जानंसन लिफ्ट ग्लोबल पैराडाइज […]

You May Like