कलेक्टर ने दो नायब तहसीलदारों को दिया कारण बताओ नोटिस

रीवा, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दो नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोक सेवा केन्द्रों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जारी नोटिस के अनुसार नायब तहसीलदार गोविंदगढ तहसील हुजूर दिलीप श्रीवास्तव द्वारा 8 आवेदन पत्रों तथा नायब तहसीलदार चाकघाट तहसील त्योंथर प्रकाश उपाध्याय द्वारा 3 आवेदन पत्रों का समय सीमा में निराकरण नहीं किया गया. जिस पर कलेक्टर ने दोनों तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस का जवाब तीन दिवस के अंदर प्रस्तुत न करने पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अर्थदण्ड अधिरोपित करने की कार्यवाही की जाएगी.

Next Post

कन्याभोज कराकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया

Wed Oct 1 , 2025
ग्वालियर। शारदेय नवरात्र पर्व के चलते जिले भर में पूरे नौ दिनों तक धार्मिक आयोजन होत रहे। वहीं आज 1 अक्टूबर को नवमीं पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया गया। नगर के प्रमुख माता मंदिरों में एक दिन पूर्व अष्टमी को हवन-पूजन कर मातारानी को अठवाई चढ़ाकर कन्यापूजन व कन्याभोज कराया […]

You May Like