लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण के बाद ICU में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद शुक्रवार शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 98 वर्षीय आडवाणी फिलहाल ICU में हैं और वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी शनिवार सुबह अस्पताल पहुंचकर आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में मुलाकात के बाद नड्डा ने उनकी हालत स्थिर होने की बात कही। इससे पहले 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के आवास पर उनसे मुलाकात की थी और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर उनका आशीर्वाद लेने की जानकारी दी थी।

Next Post

ऑटो में बैठी महिला चोरों ने उड़ाया मंगलसूत्र

Sat Oct 17 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में स्नेहनगर से दीनदयाल बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में बैठी एक महिला के गले से अज्ञात महिला चोरों ने नजर बचाकर सोने का भारी मंगलसूत्र पार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ऑटो चालक बीच रास्ते में ही पीड़िता को उतारकर चंपत […]

You May Like