ऑटो में बैठी महिला चोरों ने उड़ाया मंगलसूत्र

जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में स्नेहनगर से दीनदयाल बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में बैठी एक महिला के गले से अज्ञात महिला चोरों ने नजर बचाकर सोने का भारी मंगलसूत्र पार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ऑटो चालक बीच रास्ते में ही पीड़िता को उतारकर चंपत हो गया। पुलिस के अनुसार, श्रीरामनगर गुलौआ चौक, मदनमहल निवासी 28 वर्षीय श्रद्धा दीक्षित एक निजी संस्थान में काम करती हैं। वह अपनी ननद पूजा और 3 साल के मासूम बेटे के साथ स्नेहनगर से पैदल चलकर मेहता पेट्रोल पंप तक पहुंची थीं। मेहता पेट्रोल पंप के सामने से उन्होंने दीनदयाल बस स्टैंड जाने के लिए एक ऑटो किराए पर लिया।

उस ऑटो में पहले से तीन संदिग्ध महिलाएं और एक छोटा बच्चा सवार थे। ऑटो चालक लेबर चौक से अंदर होते हुए न्यू आदर्श कॉलोनी के गेट के सामने पहुंचा और अचानक रुक गया। उसने श्रद्धा से कहा कि बाकी सवारियों को किसी दूसरी जगह जाना है, इसलिए वे यहीं उतर जाएं। श्रद्धा और उनके परिजन जैसे ही नीचे उतरे, ऑटो चालक तेजी से गाड़ी मोड़कर वापस भाग निकला। ऑटो के रवाना होते ही श्रद्धा का ध्यान अपने गले की तरफ गया। उन्होंने देखा कि उनके गले में पहना हुआ सोने का लंबा मंगलसूत्र गायब था। श्रद्धा को समझते देर नहीं लगी कि ऑटो में साथ बैठी महिलाओं ने ही बड़ी सफाई से उनका मंगलसूत्र उड़ाया है।

Next Post

छह भारतीय खिलाड़ियों ने 'कट' पार किया

Sat Oct 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) स्पेन के यूजेनियो चकारा, जिनका भारत के प्रति लगाव जगजाहिर है,40 लाख अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाली डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में 10-अंडर-पार 134 के स्कोर के साथ हाफवे (आधे रास्ते) पर सबसे आगे पहुंच गए हैं। हालांकि, उन्हें अपने राउंड के अंत में एक […]

You May Like