अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत पहाड़ी खेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुंडम निवासी रामलाल बर्मन (36) अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल पहाड़ी खेड़ा के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन मोटरसाइकिल को कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में रामलाल बर्मन को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल युवक को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

Next Post

फ्लाइट में खो गया बैग तो न हों परेशान, डीजीसीए के नियम के तहत ऐसे वसूलें मुआवजा

Mon Aug 31 , 2026
मुंबई, फ्लाइट में चेक्डइन लगेज खो जाने या डैमेज होने पर घबराएं नहीं। विमानन नियामक डीजीसीए के नियमों के तहत यात्रियों को एयरलाइंस से पूरा मुआवजा पाने का पूरा कानूनी अधिकार है। हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों का चेक्डइन लगेज खोना या डैमेज होना एक बेहद गंभीर और मानसिक तनाव […]

You May Like

Play sound