
सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने 26 मई को रात्रि में बिना पूर्व सूचना के थाना चुरहट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी भी साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाने में उपस्थित समस्त स्टाफ से ई -साक्ष्य तथा ई-रक्षक ऐप के प्रभावी उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं रात्रिकालीन ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। थाने में रखे गए दैनिक रिकार्डों, केस डायरी, अपराध रजिस्टर, एफआईआर इत्यादि का निरीक्षण किया गया जो संतोषजनक पाए गए। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को उत्तरदायित्व और सजगता के साथ कार्य करने की हिदायत दी।
निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस के निगरानी तंत्र को मजबूत बनाना,रात्रिकालीन ड्यूटी की सक्रियता सुनिश्चित करना,डिजिटल पुलिसिंग को प्रोत्साहन देना था।
