
रीवा।नगर विजयादशमी उत्सव समिति रीवा के तत्वाधान में आयोजित भरत मिलाप महोत्सव के पावन अवसर पर पहली बार पद्मधर पार्क मे गाथा श्रीराम मंदिर की यह अनूठा एवं भव्य संगीतमयी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.
श्रीराम मंदिर की 500 वर्षों की त्याग, बलिदान और संघर्ष की अमर गाथा को श्रोताओं ने खूब प्रशंसा की भारत मिलाप के इस आयोजन में भोपाल से आये कहानीकार मोहित शेवानी की 26 सदस्यीय टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई. मोहित शेवानी ने श्री राम मंदिर गाथा मे चलचित्र द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जिसमें 500 वर्षों का इतिहास था श्री शेवानी ने बताया कि इन 500 वर्षों में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कितनी लड़ाइयां लड़ी गई और कितने लोगों की जान गई उसके बाद हमें यह भव्य मंदिर निर्माण करने का अवसर मिला उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और निर्मोही अखाड़े का भी वर्णन किया. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मोहित शेवानी की टीम को शाल श्रीफल और सुपारी से बनी प्रतिमा भेंट की, 1992 मे रीवा से गए कार सेवको का भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया, मंच संचालन शुभम पांडे ने किया. इस अवसर पर कलाकारों का सम्मान भी किया गया.
विश्व में तभी शांति आएगी जब भारत विश्व गुरू बनेगा: उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इतिहास का ज्ञान होने पर ही हम विषम परिस्थिति में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे. सनातन की पुर्नस्थापना से देश को मजबूत करने का वातावरण चल रहा है. उप मुख्यमंत्री गत रात्रि भरत मिलाप कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की कुशलता के कारण देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और सनातन की पुर्नस्थापना हुई. उन्होने कहा विश्व में तभी शांति आएगी जब भारत विश्व गुरु बनेगा. श्री शुक्ल ने कहा कि विश्व में युद्ध का मंजर है चारों तरफ मिसाइल गोले चल रहे हैं लोगों की मौत हो रही है यह तभी रुकेगा जब भारत विश्व गुरु बनेगा कोठारी बंधुओं के बलिदान से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ. उन्होंने दशहरा उत्सव समिति द्वारा प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए दशहरा एवं भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजन के लिए साधुवाद दिया तथा अपेक्षा की कि आगे भी यह कार्यक्रम कुशलतापूर्वक परंपरा अनुसार संचालित होते रहेंगे. कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भाव विभोर करने वाली मंचीय प्रस्तुति की उप मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि इस प्रस्तुति से उपस्थित लोग अभिभूत हुए. उप मुख्यमंत्री ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप का पूजन किया.
कार्यक्रम में ये रहें मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मैहरधाम के पुजारी पवन महराज, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल राजेश पांडे तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रहलाद सिंह, डॉ नरेश बजाज, नगर विजयादशमी उत्सव समिति के संस्थापक संरक्षक सियाराम गुप्ता, महेन्द्र सराफ संरक्षक, अध्यक्ष- प्रकाश तारानी, महासचिव देवेश कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष अमित डिगवानी, उपाध्यक्ष प्रभात दीक्षित, मीडिया प्रभारी प्रमोद दीक्षित एवं कमलेश सचदेवा, अशोक मंजानी, महेश ठारवानी, सुमित डिगवानी, दिव्याशुं गौतम, नरेश काली, मोहित गुप्ता, सुबंधु मिश्रा, अंकित मिश्रा, अंशुमान गुप्ता, अमित जैन मौजूद रहे.
