पुलिस ने जब्त की मशीन और ट्रक
इंदौर:पंढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद हो रहे बोरिंग की सुचना पर पहुंची पुलिस ने बोरिंग मशीन के साथ ही ट्रक भी जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.पंढरीनाथ थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार पुलिस ने 44 वर्षीय मारिमुथु, 28 वर्षीय अर्जुन, 64 वर्षीय सुन्दर, 27 वर्षीय लोकनाथ के साथ ही 28 वर्षीय श्रवण यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
इन आरोपियों पर मध्य प्रदेश पेय जल परिरक्षण से संबंधित प्रतिबंधों का उल्लंगन करने का आरोप है. आरोपियों में से सुन्दर नामक आरोपी के द्वारा बोरिंग मशीन ट्रक नंबर एमपी 09 डीजे 6599 का उपयोग किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. पंढ़रीनाथ थाने मे पदस्थ सबउप निरीक्षक सुभाष सकवाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पेय जल परिरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
