फांसी पर झूला रिक्शा चालक

इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र के मुमताज बाग कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीपक मालवीय पिता किशनलाल, निवासी मुमताज बाग कॉलोनी के रूप में हुई है, जो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.

पुलिस ने बताया कि दीपक विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मामले में खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज, बुजुर्ग महिला की मौत पर हत्या का केस दर्ज

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए झगड़े के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत को पहले हार्ट अटैक बताया जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच सामने ला दिया. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत दिल का दौरा नहीं, बल्कि मारपीट से आई अंदरूनी […]

You May Like