स्कूल बसों की जांच में खामियां, परिवहन विभाग ने दिए सुधार के निर्देश

रायसेन। जिला परिवहन विभाग द्वारा शिक्षा सत्र के पूर्व प्रायवेट स्कूलों की बसों के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।आरटीओ जगदीश भील का कहना है कि जिले में अभी तक 25 बसों की जांच की गई।स्कूल शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले तक बस ऑपरेटरों स्कूल संचालकों से बसों के दस्तावेजों की कमी पूरी कर लें।वरना बाद में बसों के चैकिंग अभियान में कमी पाई गई तो होगी जुर्माने की कार्रवाई।

जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर जरूरी……,

स्कूल बस में जीपीएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य हैं, स्पीड गवर्नर होना आवश्यक है,।सीटों के नीचे स्कूल बैग रखने की जगह होनी चाहिए, ड्राइवर के पास कम से कम पांच साल का अनुभव और स्थाई लाइसेंस होना चाहिए, ड्राइवर और कंडक्टर का मेडिकल चेकअप नियमित रूप से होना चाहिए। बस में एक मेल और एक फीमेल शिक्षक या कर्मचारी होना चाहिए जो बच्चों पर नजर रखे।ड्राइवर और कंडक्टर का नाम और मोबाइल नंबर बस में लिखा होना चाहिए, बस पर पीले रंग की पुताई के साथ स्कूल का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और व्हीकल इंचार्ज का मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए।

हादसों से नहीं लिया सबक

जिले के ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप में स्कूल बसों के सड़क हादसों से निजी स्कूल प्रबंधन को सीख लेना अब बेहद जरूरी है। प्रदेश ही नहीं बल्कि रायसेन जिले में स्कूल बसों के हादसों सामने आने के बाद परिवहन विभाग जागता है और सभी जिलों में स्कूल बसों की जांच करने के आदेश जारी करता है।

स्कूल बसों में इनका होना जरूरी

स्कूल बस पीले रंग की होनी चाहिए, बसों में क्षमता से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए।12 साल से पुरानी बसें संचालित नहीं की जा सकती, बस का फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट, पीयूसी और टैक्स अपडेट होना चाहिए, बस में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स होना अनिवार्य है, बस की खिड़कियों पर ग्रिल और इमरजेंसी गेट होना चाहिए।उसी क्रम में जिले में भी स्कूल बसों की जांच का अभियान परिवहन विभाग चला रहा है।स्कूल सत्र शुरू नहीं होने के कारण स्कूल बसों का संचालन फिलहाल बंद है।15 जून को स्कूल खुलने के बाद स्कूल बसें सड़कों पर एक बार फिर से दौड़ने लगेंगी।

इनका कहना है

जिला परिवहन विभाग द्वारा निजी स्कूल बसों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में पहुंचकर अमला बसों की खामियां जांच रहा है । उनके सुधार के लिए प्रबंधन को कहा जा रहा है। नया सत्र शुरू होने के बाद नियमित रूप से स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी।फिलहाल अभी तक 25 स्कूल बसों की जांच की जा चुकी है।

जगदीश भील, आरटीओ रायसेन

 

 

Next Post

झूठे मुकदमों के खिलाफ ज्ञापन, 15 दिन में करो कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

Sat May 31 , 2025
इंदौर: यादव ट्रस्ट की जमीन विवाद में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश कांग्रेस आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने से पहले बड़ी […]

You May Like