झूठे मुकदमों के खिलाफ ज्ञापन, 15 दिन में करो कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

इंदौर: यादव ट्रस्ट की जमीन विवाद में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश कांग्रेस आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।

तीन दिन पहले तेजाजी नगर थाने में जीतू पटवारी के भाइयों नाना और भरत पटवारी, तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव पर जमीन पर कब्जा और निर्माण का मुकदमा दर्ज किया गया था। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा की तरह काम कर रही है और कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर मुकदमा हुआ है, वह यादव समाज ट्रस्ट की है और वहां मंदिर व गौशाला बन रही थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच और झूठे मुकदमों की वापसी की मांग की।

Next Post

जंबूरी मैदान में नारी शक्ति का स्वर: आज महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में PM मोदी का सम्बोधन

Sat May 31 , 2025
भोपाल। देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भव्य महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जहां देश और दुनिया को भारत की ‘नारी शक्ति’ का नया संदेश दिया जाएगा। ऑपरेशन […]

You May Like