भोपाल। देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भव्य महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जहां देश और दुनिया को भारत की ‘नारी शक्ति’ का नया संदेश दिया जाएगा। ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ की कामयाबी के बाद यह आयोजन केंद्र सरकार के उस संकल्प को दर्शाता है जिसमें महिला सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है। यह सम्मेलन न केवल महिलाओं को समर्पित है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि किसी ने भारतीय महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की, तो देश पीछे नहीं हटेगा,बल्कि हर स्तर पर उनके सम्मान की रक्षा करेगा।
पीएम मोदी का कार्यक्रम:
सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान
10:50 बजे भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर आगमन
11:15 बजे हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगे
दोपहर 2:10 बजे तक भोपाल में रुकेंगे
इस दौरान पीएम मोदी इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे
यह आयोजन एक बार फिर यह साबित करेगा कि देश की प्रगति में महिलाओं की भूमिका निर्णायक है और भारत अब उनके नेतृत्व को केवल सराहता ही नहीं, बल्कि उसे दिशा भी देता है।
