21 सिंदूर के पौधों को लेकर रथ रवाना

मंडला: जिले के समस्त नागरिकों की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन पर सिंदूर के पौधे भेंट किये जाएंगे। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने मंडला से सिंदूर के पौधे लेकर जाने वाले शक्ति सिंदूर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अरविंद सिंह सहित संबंधित उपस्थित थे।

शक्ति सिंदूर रथयात्रा में मंडला जिले से 3 महिलाएं भोपाल में 31 मई को होने वाले कार्यक्रम में प्रतिनिधि के रूप में शामिल हो रही हैं। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडला जिले की ओर से मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री संपतिया उईके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिंदूर का पौधा भेंट किया जाएगा। यह भेंट ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को दर्शाने और प्रधानमंत्री के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस अवसर पर प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि यह भेंट समस्त मंडलावासी एवं जिला प्रशासन मंडला की ओर से देश की सेनाओं के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी आज भाेपाल में लाखों महिलाओं के बीच, जारी करेंगे 300 रुपए का सिक्का

Sat May 31 , 2025
भोपाल, 31 मई (वार्ता) लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में लाखों महिलाओं से संवाद करते हुए देवी अहिल्या की स्मृति में 300 रुपए का विशेष सिक्का जारी करेंगे। श्री मोदी की मौजूदगी वाले इस भव्य […]

You May Like