6 बाईकों के साथ 4 चोर गिरफ्तार 

खरगोन। पुलिस ने 4 आरोपियों से चोरी की 6 बाईकें बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों पर जिले सहित खंडवा- बुरहानपुर के विभिन्न थानों पर पूर्व में भी चोरी, लूट, आम्र्स और आबकारी एक्ट के मामले दर्ज है।

थाना बड़वाह पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थानाक्षेत्र से चोरी हुई बाईक मामलों में विवेचना के दौरान सीसीटीव्ही फुटेजो को बारीकी से खंगाला गया, इसमें संदिग्धों को चिन्हित कर तलाश की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध पवन जसोदिया पिता रमेश जसोदिया निवासी ग्राम तराना उज्जैन रोड़ थाना सांवेर जिला इन्दौर, गोकुल पिता रमेश परमार निवासी ग्राम तराना उज्जैन रोड़ थाना सांवेर जिला इन्दौर, बबलू उर्फ योगेन्द्र पिता मानसिंह देसला निवासी कुवाजा बैडी पिपल्या बुजुर्ग थाना करही और छोटेलाल पिता तोताराम वास्कले निवासी इंधावडी थाना नर्मदानगर जिला खण्डवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में यह टूट गए ओर बड़वाह क्षेत्र से 04 मोटर साइकल एवं अन्य 02 मोटर साइकलों को चोरी करना स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर बाईक क्रमांक एमपी 10 एनई 9850, एमपी 10 झेडबी 0785, एमपी 12 एमडी 8753, एमपी 12 एमआर 2591, एमपी 10 एमजे 1093 और एमपी 10 एमएन 0168 जब्त की है। जब्तशुदा बाईकों का मूल्य 3 लाख रुपए आंका गया है।

Next Post

सोनू सूद की अपील से अनिका शर्मा अभियान को मिली नई ऊर्जा

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर. पिछले एक सप्ताह से चल रहे अनिका शर्मा सहायता अभियान को शुक्रवार को एक नई गति मिली, जब अभिनेता सोनू सूद ने भी सार्वजनिक अपील कर इसे समर्थन दिया. इंदौर में चल रहे इस प्रयास के तहत टीम ने सुबह रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी में पहुंचकर श्रद्धालुओं […]

You May Like