जोबट में शुरू हुई आतिक्रमण हटाओ मुहिम

जोबट।जोबट नगर परिषद के द्वारा जोबट नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।इस दौरान एमजी रोड,गांधी चौक,अटल चौराहा सहित अन्य फुटपाथ पर लगने वाले ठेले व अस्थायी दुकानों को हटाया गया।वहीं सड़क किनारे स्थित कई दुकानदारों को अपने दुकान परिसर से बाहर सड़क का अतिक्रमण कर सामानों को न लगाने की कड़ी हिदायत दी गई।इसके अलावा सड़क पर किनारे नालियों पर ओटले बनाकर किया गया अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से परिषद के द्वारा हटाया गया इस मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी,नगर परिषद के सीएमओ संतोष राठौड़ और पुलिस थाना जोबट के जवान मौजूद थे।अब देखने वाली बात होगी कि जोबट में हटायें अतिक्रमण से कितनी हद तक ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाए सुधरती हैं।

Next Post

आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़कर हुयी 15 सितंबर

Tue May 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 मई (वार्ता) केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आंकलन वर्ष 2025-26 के लिए 31 जुलाई 2025 तक दाखिल होने वाली आयकर रिटर्न (आईटीआर) की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 15 सितंबर 2025 कर दी है। सीबीडीटी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि आंकलन […]

You May Like