कुशमहर चौराहे पर बिरसा मुंडा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित

सेमारिया। जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र कुशमहर के चौराहे में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को असमाजिक तत्वों के द्वारा खंडित कर दिया गया। अराजक तत्वों ने पत्थर से प्रहार कर मूर्ति का एक हाथ एवं धनुष को क्षतिग्रस्त कर दिया हैं । यह घटना 26-27 मई की रात करीब 1 बजे की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सेमरिया, बम्हनी एवं चुरहट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुटी रही।भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना 14 अगस्त 2023 को पूर्व भाजपा विधायक शरदेंदु तिवारी के अथक प्रयासों से की गई थी। मूर्ति स्थापना के बाद से ही यह एक महत्वपूर्ण स्थल बन गया था । स्थानीय निवासी राजू सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी होते ही बम्हनी, सेमारिया, चुरहट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच विवेचना में जुटी हुई है।

Next Post

नर्मदा नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत

Tue May 27 , 2025
हरदा, 27 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले में अमावस्या पर्व के दिन आज नर्मदा नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना टिमरनी तहसील के ग्राम लछोरा में नर्मदा नदी के घाट की है। जहां यह तीनों […]

You May Like