नर्मदा नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत

हरदा, 27 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले में अमावस्या पर्व के दिन आज नर्मदा नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना टिमरनी तहसील के ग्राम लछोरा में नर्मदा नदी के घाट की है। जहां यह तीनों युवक आज सुबह अमावस्या पर्व होने पर नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई पुलिस ने तीनों शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदा जिले लहारपुर निवासी रामदास (38) डगावानीमा निवासी देवेंद्र जाट (23) तथा ग्राम भुन्नास निवासी करण जाट (20) के रूप में हुयी है।

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

Next Post

वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन को मंजूरी

Tue May 27 , 2025
भोपाल, 27 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज यहां मंत्रालय में सम्पन्न हुयी, जिसमें मंत्रिपरिषद द्वारा वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2025, भाग-1 का अनुमोदन किया गया है। वित्त विभाग को लिपिकीय त्रुटियों को सुधारने और भावी आवश्यकताओं के अनुसार संशोधन करने की […]

You May Like