पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी

सतना : भूमि के इत्तिलाबी और बटांक कायम करने के एवज में पटवारी द्वारा 15 हजार रु का रिश्वत मांगी जा रही थी. जिसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा तक पहुंच गई. लिहाजा लोकायुक्त द्वारा जाल बिछाते हुए पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया.पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा सुनील कुमार पाटीदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना जिले की नागौद तहसील अंतर्गत ग्राम दुबहियां निवासी आदेश प्रताप सिंह पिता राजेश उम्र 40 वर्ष द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की गई थी.

आदेश द्वारा की गई शिकायत में शहपुर हल्के के पटवारी अमर सिंह कुशवाहा द्वारा रिश्वत मांगने का उल्लेख किया गया था. प्राप्त शिकायत के अनुसार आदेश प्रताप सिंह की जमीन के इत्तिलाबी र्और बटांकन करने के एवज में पटवाराी अमर सिंह द्वारा 15 हजार रु की रिश्वत मांगी जा रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी लोकायुक्त श्री पाटीदार द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया. शिकायत के सत्यापन कराए जाने के दौरान पटवारी अमर सिंह ने आदेश सिंह से ढाई हजार रु लिए गए.

लिहाजा शिकायत की पुष्टि होते ही एसपी लोकायुक्त के निर्देश पर 12 सदस्यीय टीम द्वारा पटवारी को रंगे हाथ दबोचने की व्यूह रचना तैयार कर ली गई. पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल गुरुवार की सुबह नागौद पहुंच गया. जनपद ब्लॉक कार्यालय के सामने 5 हजार रु देने के बाद जैसे ही आदेश सिंह ने इशारा किया. वैसे ही पहले से तैयार खड़ी लोकायुक्त की टीम ने पटवारी अमर सिंह कुशवाहा को रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की गई.

Next Post

 फर्जी बैंक खोलकर आमजन से 60 लाख की धोखाधड़ी

Fri Jul 25 , 2025
सतना : शातिर ठग ने फर्जी तरीके से बैंक खोलकर 7-9 प्रतिशत की मोटी ब्याज दर का लालच देते हुए सैकड़ों लोगों से लगभग 60 लाख रु की धोखाधड़ी कर डाली. कार्यालय पर ताला लटका देख जब लोगों ने फोन पर संपर्क  किया तो कोई जवाब नहीं मिला. वहीं जब […]

You May Like