डायल-112 के पायलट से गुमटी वालों ने की मारपीट

ग्वालियर। एफआरवी से ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे डायल-112 के पायलट और उसके दोस्तों का अंडे-पान मसाला गुमटी वालों से झगड़ा हो गया। जिस पर गुमटी वालों ने घेरकर उनको पीट दिया। डायल-112 के चालक ने झगड़े में चेन लूट का आरोप भी लगाया है। जबकि गुमटी ठेला वालों ने एफआरवी चालक व उसके दोस्तों पर उधार सामान मांगने का आरोप लगाया। घटनास्थल पर पुहुंची पुलिस को कुछ लोगों ने एफआरवी चालक व उसके दोस्तों की गलती बताई थी। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

शहर के नाका चंद्रवदनी पारस बिहार कॉलोनी निवासी प्रदीप पुत्र वासुदेव शर्मा डायल-112 में बतौर चालक पदस्थ है। वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जा रहा था। इस दौरान उसके दोस्त मिल गये। जिस पर उन्होंने प्लेटफार्म नम्बर 4 से निकलते वक्त लक्ष्मणपुरा रेलवे क्रॉसिंग कलारी के पास से गुमटी से अण्डा व पान मसाला लिया था। इसी वक्त प्रदीप व उसके दोस्त हरेन्द्र बघेल, मोहिनी सोनी का गुमटी लगाने वालों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो गुमटी वालों ने एफआरवी चालक व उसके दोस्तों से मारपीट कर दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जितने का सामान लिया था। उतने पैसे यह लोग देने को तैयार नहीं थे। लड़ाई भी डायल-112 के चालक से नहीं हुई बल्कि उसके दोस्तों से हुई। एफआरवी का चालक तो लड़ाई होने के बाद दोस्तों की ओर से मारपीट करने पर उतारू हो गया था।

Next Post

शाह का दौरा : कारकेड निकला, हुई रिहर्सल, पुलिस ने देखे प्वाइंट

Tue Dec 23 , 2025
ग्वालियर। गृह मंत्री अमित शाह 24 दिसम्बर की रात ग्वालियर में होंगे और उससे पहले पुलिस हर उस एंगल को परख लेना चाहती है जहां से उनका काफिला गुजरेगा। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड तथा ऊषा किरण पैलेस तक पुलिस व खुफिया विभाग ने रिहर्सल की। पुलिस का […]

You May Like