जमीन विवाद में डंडा और टंगिया से हत्या, बाप-बेटे ने मिलकर ली जान

अनूपपुर,। थाना करनपठार जिला अनूपपुर मे हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आरोपी संतोष सिंह पिता बुद्धा सिंह उम्र 35 वर्ष एवं एक नाबालिग दोनों निवासी ग्राम करौंदी थाना करनपठार को पुलिस ने हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को रात्रि लगभग 10 बजे पीड़िता और उसके परिवारजन अपने घर में खाना खाकर सो रहे थे, तभी संतोष बैगा और उसका पुत्र गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के घर के पास आए और जमीन संबंधी विवाद को लेकर धमकाते हुए खेत में जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता और उसके पति बाबूलाल बैगा ने उन्हें समझते हुए घर भेज दिया। लेकिन कुछ देर बाद रात 11 बजे दोनों फिर से आए और बाबूलाल बैगा पर हमला कर दिया। संतोष बैगा ने डंडे से बाबूलाल के कंधे पर वार किया और अपने नाबालिग बालक को टंगिया लाने को कहा। जहां नाबालिग ने टंगिया से बाबूलाल के सिर पर हमला कर दिया जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल अवस्था में बाबूलाल बैगा को 108 एम्बुलेंस के जरिए करपा अस्पताल फिर राजेन्द्रग्राम और अंततः जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

Next Post

सायबर फ्रॉड: रतलाम पुलिस ने 7,900 मोबाइल नंबर किए ब्लॉक

Wed Jul 16 , 2025
रतलाम। जिले में सायबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने हाल ही में 3,400 मोबाइल नंबर ब्लॉक करवाए हैं। अब तक कुल 7,900 फर्जी और धोखाधड़ी में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराया जा चुका […]

You May Like