भौंरा में तेंदुए की आहट से दहशत एवं डर का माहौल

भौंरा: ग्राम पंचायत क्षेत्र भौंरा में वन प्राणी तेंदुए की दस्तक ने रहवासियों में दहशत एवं डर का माहौल पैदा कर दिया है। वन प्राणी की दस्तक से जनजीवन प्रभावित एवं मवेशियों पर असुरक्षा की भावना एवं खतरा मंडरा रहा है।बुधवार तड़के तेंदुए ने फॉरेस्ट कॉलोनी क्षेत्र से एक वन प्राणी के नवजात का शिकार करने की जानकारी मिली है। उपरोक्त जानकारी राजेंद्र कावड़कर आदि ने बताया है उक्त घटना के बाद से उपरोक्त क्षेत्र निवासियों में डर एवं असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

संबंधित विभागीय अधिकारियों ने एक चर्चा में बताया है कि उक्त वन प्रणाली की लोकेशन भोरा क्षेत्र के आसपास है उन्होंने नागरिकों से सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है विशेष कर रात के समय वन क्षेत्र अथवा रहवासी क्षेत्र में भी अकेले अनावश्यक ना घूमने एवं पालतू पशु की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी है वन परिक्षेत्र अधिकारी बृजेश तिवारी ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है उन्होंने कहा है कि हम अपने स्तर पर उपरोक्त स्थिति से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत है।

Next Post

सिराली बस स्टैंड का निर्माण कार्य रोका, काली मिट्टी हटाने के निर्देश

Wed Dec 3 , 2025
सिराली: नगर में निर्माणाधीन बस स्टैंड में हो रही अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया। नगर परिषद सिराली के सीएमओ जंयत वर्मा ने निर्माण स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काली मिट्टी का बड़े […]

You May Like