सिराली बस स्टैंड का निर्माण कार्य रोका, काली मिट्टी हटाने के निर्देश

सिराली: नगर में निर्माणाधीन बस स्टैंड में हो रही अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया। नगर परिषद सिराली के सीएमओ जंयत वर्मा ने निर्माण स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काली मिट्टी का बड़े पैमाने पर उपयोग सामने आने पर सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं होगी और परिसर में भरी गई काली मिट्टी को पूरी तरह हटाकर उसके स्थान पर मानक के अनुरूप कोपरा मुरम नहीं डाली जाएगी, तब तक कोई भी निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ नहीं किया जाएगा। सीएमओ वर्मा ने मौके पर ही ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पुनः कार्य प्रारंभ होने से पहले गुणवत्ता परीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और निर्माण कार्य की प्रतिदिन निगरानी की व्यवस्था की जाए। नगर परिषद टीम ने निरीक्षण स्थल पर मौजूद रहकर काली मिट्टी निकालने की प्रक्रिया को स्वयं देखा और सुनिश्चित किया कि इसके स्थान पर मुरम ही डाली जाए।
यात्री प्रतीक्षालय से हटाई गई काली मिट्टी
पिछले कुछ दिनों से पार्षदों और स्थानीय नागरिकों द्वारा नए बस स्टैंड परिसर में भरे जा रहे मटेरियल पर लगातार आपत्तियां दर्ज कराई जा रही थीं। यात्रियों के लिए बन रहे भवन एवं प्रतीक्षालय में मुरम की जगह काली मिट्टी भरने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। जिसके बाद नगर परिषद ने तुरंत एक्शन लेते हुए ठेकेदार को काली मिट्टी हटाने के आदेश जारी किए।

Next Post

लगातार 20वां टॉस हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका पहले गेंदबाजी करेगा

Wed Dec 3 , 2025
रायपुर, 03 दिसंबर (वार्ता) भारत को लगातार 20वीं बार टॉस में हार का सामना करना पड़ा और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में बुधवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”पिच कैसा व्यवहार करेगी यह […]

You May Like