दमोह: जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ के चुनाव के परिणाम कुछ ही देर में घोषित किए जाएंगे। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतपत्र एकत्रित कर गिनती शुरू हो चुकी है।इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी के पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए थे। चुनाव प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक का पूरा लाइव प्रसारण किया जा रहा है। सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए मतगणना कक्ष में केवल चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशी अधिवक्ताओं को ही प्रवेश दिया गया है। अन्य सभी अधिवक्ता सभाकक्ष में लाइव प्रसारण के माध्यम से पूरी प्रक्रिया देख रहे हैं।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट चरणसिंह बग्गा पूरी मतगणना प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पहले कार्यकारिणी की मतगणना की जा रही है, इसके बाद उपाध्यक्ष और अध्यक्ष पदके परिणाम घोषित किए जाएंगे। संभावना है कि दोपहर 3 बजे के भीतर अंतिम परिणाम सामने आ जाएंगे।
Next Post
चलती ट्रेन में चार्जिंग पर लगा आईफोन चोरी, जीआरपी ने उज्जैन भेजी जीरो पर एफआईआर
Sat Jul 11 , 2026
इंदौर: जीआरपी इंदौर ने चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी होने के मामले में जीरो पर अपराध दर्ज कर केस डायरी जीआरपी उज्जैन को भेज दी है. बड़वानी निवासी संजय मुजाल्दे 21 जून को ट्रेन अवंतिका एक्सप्रेस के जनरल कोच में वापी से इंदौर की यात्रा कर रहे थे. […]

You May Like
-
2 years ago
तनाव में युवक ने लगाई फांसी