डीजीपी कैलाश मकवाणा को 2 दिसंबर 2026 तक सेवा विस्तार

इंदौर. मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक यानि डीजीपी कैलाश मकवाणा को सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है. शासन ने उनके कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि के आदेश जारी किए हैं.

डीजीपी कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति दिसंबर 2025 में निर्धारित थी, लेकिन शासन ने उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सेवा अवधि 2 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. मकवाणा ने प्रदेश पुलिस सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वर्तमान में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिसिंग के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दे रहे हैं. शासन का यह निर्णय उनके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास को दर्शाता है.

Next Post

शराब के नशे में तेज रफ्तार से ट्रक दौड़ाने वाला चालक गिरफ्तार

Fri Oct 31 , 2025
इंदौर. शहर में यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त हो गई है. मल्हारगंज पुलिस ने शराब के नशे में ट्रक चलाने वाले चालक को गिरफ्तार किया है, जो चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस को देखकर बैरियर तोड़ते हुए भाग निकला था. पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी […]

You May Like