
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत गाजीनगर में शराब के लिए 1,000 न देने पर चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है ।
पुलिस के मुताबिक गाजीनगर निवासी समीर अली (22) अपने मौसा जुनेद अंसारी और दोस्त अशरफ के साथ मंगन होटल के पास खड़ा था। तभी इलाके के रहीश, सरवर, राजा और हसीब हकला वहां पहुंचे और शराब के लिए 1,000 मांगने लगे। जुनेद द्वारा पैसे देने से मना करने पर बदमाशों ने लाठियों और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जुनेद के सिर, माथे, पीठ और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
