
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत रमनगरा में संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राजा 35 वर्ष का नर्मदा भवन खेरमाई मंदिर के पास रमनगरा तिलवारा में गिरने से घायल हो गया जिसके सिर में गंभीर चोटें आने से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
