छतरपुर/गौरिहार। गौरिहार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक अर्जुन से पुलिसकर्मियों द्वारा हजारों रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। जब उसने रकम देने से इंकार किया, तो कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद घायल युवक को झाड़ियों में फेंक दिया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ती गई और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। वहीं, परिजन न्याय की मांग को लेकर कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
