बुधनी/सीहोर। क्षेत्र में नर्मदा नदी से पाँच किलोमीटर के दायरे में शराब बिक्री पर रोक के बावजूद अवैध शराब का धंधा जोरों पर है. रेहटी से गाड़ियों में भरकर शराब लाई जाती है और रात में अलग-अलग इलाकों में सप्लाई होती है. खुलेआम बिक रही शराब पर कार्रवाई नहीं हो रही, वहीं मीडियाकर्मी कमलेश पांचाल के घर-दुकान पर आबकारी विभाग ने दो बार छापा मारा.गुरुवार शाम हुई दबिश में भी कुछ बरामद नहीं हुआ. आरोप है कि ठेकेदारों के इशारे पर कार्रवाई की गई, जबकि असली धंधेबाजों पर विभाग मौन है. क्षेत्र में कई स्थानों पर खुलेआम शराब पीने की व्यवस्था है, फिर भी कार्रवाई सिर्फ चुनिंदा लोगों तक सीमित है.
नियमित करते हैं कार्रवाई
सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई है। तलाशी लेने के बाद हमें यहां से कोई अवैध सामान नहीं मिली, जिस पर खालीनामा बनाकर पेश किया गया है.
संगीता नायक,
क्षेत्रीय अधिकारी, आबकारी
नर्मदा तटीय क्षेत्र में शराब विक्रय प्रतिबंधित है. यदि कहीं सूचना मिलती है या अवैध शराब का विक्रय किया जाता हो तो इसको लेकर लीगल माध्यम से समय-समय पर कार्रवाई की जाती है.
रवि शर्मा,
एसडीओपी, बुधनी
