छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा आरोपी

बाकानेर/धार। पुलिस चौकी बाकानेर अंतर्गत समीपस्थ ग्राम अजंदा में छोटे भाई ने बड़े भाई के बाल पकडकऱ सीमेंट कांक्रीट रोड पर सिर पटक पटक कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था, बाकानेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अजंदा के रहने वाले राहुल पिता जगदीश गोयल जाति बलाई उम्र 23 वर्ष द्वारा मृतक राजू पिता जगदीश गोयल उम्र 25 वर्ष से आए दिन घर खर्च की बात को लेकर दारू पीकर झगड़ा करता था फिर 18. 10 .2025 को मौका पाकर राहुल ने अजंदा बस स्टैंड के पास सीमेंट कांक्रीट रोड पर अपने बड़े भाई राजू के बाल पकडकऱ उसका सिर रोड पर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, मारपीट में राजू के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जिसका मार्ग एवं अपराध क्रमांक 682/ 25 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, रिपोर्ट पर आरोपी को पकडऩे हेतु पतारसी शुरू की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय धार मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विजय डावर के निर्देशन में एसडीओपी महोदया मनावर मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान के नेतृत्व में हत्या के मामले में 24 घंटे के अंदर आरोपी राहुल पिता जगदीश गोयल को पकडकऱ मामले का खुलासा किया संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान उप निरीक्षक बाकानेर चौकी प्रभारी प्रशांत पाल, प्रधान आरक्षक महेश जाट, प्रधान आरक्षक विशन मुजाल्दा, आरक्षक राकेश कन्नौज एवं अनिल सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा.

Next Post

कपड़े के शोरूम में आग से लाखों का नुकसान 

Tue Oct 21 , 2025
नीमच।नगर के प्रमुख श्री बड़े बालाजी मंदिर के समीप नया बाजार में नीमच निवासी प्रदीप भामावत के व्यवसायिक संस्थान आदिनाथ वस्त्रालय शोरूम भवन की दुसरी मंजिल पर रात्रि लगभग १२ .२० बजे अचानक आग लग गई थी उसके बाद नागरिकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना की और आधे घंटे में […]

You May Like