
नीमच।नगर के प्रमुख श्री बड़े बालाजी मंदिर के समीप नया बाजार में नीमच निवासी प्रदीप भामावत के व्यवसायिक संस्थान आदिनाथ वस्त्रालय शोरूम भवन की दुसरी मंजिल पर रात्रि लगभग १२ .२० बजे अचानक आग लग गई थी उसके बाद नागरिकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना की और आधे घंटे में नपा की फायर ब्रिगेड टीम व टैंकर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया इस अवसर पर मध्य प्रदेश पश्चिम क्षैत्रिय विद्युत वितरण कंपनी के इलेक्ट्रिक लाइन मेन द्वारा लाइट विधुत कनेक्शन काट दिया गया और उच्च अधिकारियों को सूचना प्रेषित की। रात को १:५० बजे तक साड़ी के गोदाम की दुसरी मंजिल से निरंतर काला धुआं निकलता रहा।नपा परिषद की फायर ब्रिगेड टीम और अफीम फैक्ट्री क्षारोद कारखाना सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड टीम के कर्मचारियों द्वारा आदिनाथ वस्त्रालय की दूसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाकर चढ़े और अन्दर से बंद शटर को तोड़ने के लिए ३० मिनिट तक सबल हथोड़े से शटर को तोड़ने का परिश्रम निरंतर करते रहे आग लगने की घटना की सूचना फैलने के बाद जन सैलाब उमड़ा ।शहर के विनोबा गंज क्षेत्र गरीब बस्ती, गिहारा मोहल्ला, नया बाजार एवं बिहार गंज कोली मोहल्ला आदि क्षैत्रवासियों व नागरिकों द्वारा आग बुझाने के लिए निरंतर सहयोग किया गया। आदिनाथ कपड़े के तीन मंजिला बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में आग लगी उस मंजिल की सभी खिड़कियों के कांच को तोड़ा गया और वहां से फायर ब्रिगेड का पानी प्रेशर से डालकर आग बुझाने का कार्य किया गया। आग तेजी से फैल सकती थी लेकिन आदिनाथ साड़ी शोरूम के एक तरफ कोली मोहल्ला में जाने वाली गली है और दूसरी तरफ एक खाली प्लाट होने से आग कहीं भी नहीं फैल पाई।नगर पालिका की फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी अपना काम किया लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों के पास संसाधन व प्रशिक्षण का अभाव सामने देखा गया सीआईएसएफ की फायर संसाधनों से युक्त प्रशिक्षित टीम आते ही आग बुझाने में तेजी से कार्यवाही आगे बढ़ी। इस अवसर पर अफीम फैक्ट्री फायर ब्रिगेड टीम के एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में फायर फाइटर टीम के ६ कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने के लिए संघर्ष किया गया। तेज काले धुएं के बावजूद भी टीम ने आग बुझाने में तत्परता दिखाई। इस अवसर पर नगर पालिका के तीन फायर ब्रिगेड और दो पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे उनके साथ लगभग १५ कर्मचारियों की टीम पहुंची। और उन्होंने आग बुझाने का काम किया। आग पर रात २.४५बजे तक नियंत्रण कर लिया था ।
