‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुटेरा कला में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

बटियागढ़/दमोह। मध्यप्रदेश शासन एवं मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बटियागढ़ ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुटेरा कला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में फुटेरा चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और भविष्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्रों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी जागरूक करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा यदि सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज और देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्वेता जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने छात्रों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, अनुशासित जीवन अपनाने और परिवार व समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के बैनर के साथ सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संदेश दिया तथा नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Next Post

विधानसभा भ्रमण के बाद सीएम से मिले सराफा व्यवसायी

Tue Jul 21 , 2026
ग्वालियर। सोना-चाँदी सराफा व्यवसायी संघ, लश्कर ग्वालियर के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को निकट से जाना तथा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पहुँचा, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

You May Like