मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट: जीएसटी में बदलाव से सस्ती होंगी कार और बाइक

केंद्र सरकार जीएसटी में व्यापक सुधार की कर रही है तैयारी, 28% का स्लैब हटाकर 18% करने का प्रस्ताव।

नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता): केंद्र सरकार जीएसटी प्रणाली में बड़े सुधार करने की तैयारी कर रही है, जिससे आने वाले समय में कार और बाइक खरीदना सस्ता हो सकता है। सरकार ने वर्तमान में 28% के जीएसटी स्लैब को खत्म कर 18% करने का प्रस्ताव रखा है। यह बदलाव खासकर छोटी कारों और दोपहिया वाहनों को प्रभावित करेगा, जो फिलहाल सबसे ज्यादा जीएसटी के दायरे में आते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में “नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स” की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य कर प्रणाली को सरल बनाना और आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करना है। इस प्रस्ताव के तहत, छोटी कारों पर जीएसटी 28% से घटकर 18% हो सकता है। इसी तरह, दोपहिया वाहनों पर भी 28% की जगह 18% जीएसटी लगने की संभावना है।

Next Post

इंडियन ऑयल बनाएगा इस्तेमाल किए गए तेल से एविएशन फ्यूल, भारत की उड़ेगी 'हरित' उड़ान

Mon Aug 18 , 2025
पानीपत रिफाइनरी को मिला अंतर्राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन, 2027 से जेट फ्यूल में 1% बायोफ्यूल होगा अनिवार्य। नई दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता): अब तक कचरे में फेंका जाने वाला इस्तेमाल किया हुआ खाना पकाने का तेल जल्द ही विमानों को ऊर्जा देगा। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने अपनी पानीपत रिफाइनरी […]

You May Like

मनोरंजन