कूनो पार्क में फिर आएंगे नए मेहमान, मादा चीता वीरा की इस सप्ताह प्रसूति संभव

श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से फिर खुशखबरी आएगी। कूनो नेशनल पार्क में नए मेहमान फिर आएंगे। मादा चीता वीरा की इसी सप्ताह प्रसूति संभव है। वीरा बड़े बाड़े में रह रही है। वीरा की निगरानी में चिकित्सकीय दल शामिल है। कूनो में मादा चीता निर्वा, ज्वाला, आशा और गामिनी शावकों को जन्म दे चुकी हैं। फिलहाल यहां 12 चीता और 12 शावक हैं। इनमें से दो चीते वायु और अग्नि खुले जंगल में घूम रहे हैं, शेष चीतों व शावकों को बड़े बाड़े में रखा गया है।

बीते नवंबर 2024 में मादा चीता निर्वा ने शावकों को जन्म दिया था। दोनों शावकों के शव क्षत-विक्षत हाल में मिले थे। अब तक ज्वाला चीता ने आठ शावकों को जन्म दिया है, इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया था। इनमें से दो की मौत हो चुकी है।

Next Post

महाकुंभ में जनसैलाब, प्रयागराज से लगने वाले जिलों की सीमा अस्थायी तौर पर सील

Wed Jan 29 , 2025
महाकुंभनगर,29 जनवरी (वार्ता) महाकुंभ में माघ मास के दूसरे सबसे बड़े “अमृत स्नान” पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुये एहतियात के तौर पर प्रयागराज से सटे लगभग सभी जिलों की सीमाओं को अस्थायी तौर पर सील कर दिया गया है ताकि मेला क्षेत्र […]

You May Like