SDM नीलेश शर्मा ने किया मंडी परिसर का निरीक्षण

इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) एवं कृषि उपज मंडी के भार साधक अधिकारी नीलेश शर्मा ने आज मंडी परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंडी सचिव प्रशांत पाण्डेय भी उपस्थित रहे। एसडीएम शर्मा ने भावांतर भुगतान योजना के तहत चल रहे विक्रय कार्यों की जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी और पारदर्शी संचालन के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को उपज विक्रय एवं भावांतर योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे तथा आज की कृषि उपज की आवक और बाजार भाव की समीक्षा की।

मंडी में आज कुल 2821 बोरा सोयाबीन की आवक दर्ज की गई, जिसमें से 535 बोरा भावांतर योजना के अंतर्गत विक्रय हुआ। सोयाबीन के आज के भाव रहे — निम्नतम ₹3500, मध्यम ₹3800 और उच्चतम 4321 प्रति क्विंटल।

एसडीएम शर्मा ने कहा कि प्रशासन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और मंडी की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Next Post

नवंबर में हो सकती है गैस सिलेंडर की किल्लत, आंदोलन शुरू, आज जलाएंगे मोमबत्ती

Wed Oct 29 , 2025
ग्वालियर: डीलर कमीशन बढाने की मांग को लेकर ग्वालियर में एलपीजी वितरकों ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की शुरूआत कर दी है। 6 नवंबर तक ये आंदोलन जारी रहेगा। मांग पर सुनवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने की चेतावनी भी दी है। यदि ऐसा हुआ तो एलपीजी गैस […]

You May Like