ग्वालियर: पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के पुत्र अखिलेश सिंह यादव यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव चुने गए हैं। उन्होंने प्रदेश में सबसे अधिक 9011 मत हासिल किए। अभी तक लाखन सिंह के भतीजे संजय सिंह यादव ही सक्रिय राजनीति में थे जो युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।
अब लाखन सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह का भी युवक कांग्रेस के जिला संगठन के रास्ते राजनीति में पदार्पण हो गया है।
