बदमाशों का उपद्रव, दुकान, गाडिय़ों में तोडफ़ोड़

जबलपुर:मदनमहल थाना अंतर्गत बढई मोहल्ले के सामने बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए दुकान और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दुकान संचालिका के बेटे के साथ मारपीट कर दी। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस के मुताबिक संजू उर्फ मेघा गुप्ता 45 वर्ष निवासी बढई मोहल्ला मदनमहल स्टेशन रोड ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह चाय दुकान चलाती है। बीती रात दुकान बंद कर अपने बेटे के साथ घर जा रही थी, बढई मोहल्ले के सामने निक्की, किशन, शिवम चौधरी मिले जो बोले तुम लोगों की दुकान चलने से हम लोगों का धंधा नहीं चल रहा है.

ऐसा कहते हुये विवाद करने लगे बेटे द्वारा विरोध करने पर बेटे अमन के साथ विवाद करते हुये हाथ घूसों से मारपीट की। तवा उठाकर मारने दौडे, डर के कारण हम सभी घर चले गये एवं दुकान के लगे सीसीटीव्ही को चैक किया तो 4 लडके दुकान के सामने रखी तंदूर भट्टी, बल्फ व अन्य में तोडफ़ोड़ कर दिया बाद में अमृत तुल्य में जाकर तोडफ़ोड़ करने की कोशिश की चारो मनोहर चाय दुकान में खडी गाडियों मे तोडफ़ोड़ कर गाडियों को नाले में धकेल दिये।

Next Post

प्रफुल्ल हिंगे पर बरसे वैभव सूर्यवंशी! लगातार 4 छक्के जड़ने के बाद कहा- ‘मैं सिर्फ बल्ले से देना चाहता था जवाब’

Mon Apr 27 , 2026
पिछले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर में करारा जवाब दिया। प्रफुल्ल हिंगे के पहले ही ओवर में 4 छक्के जड़कर उन्होंने हिसाब बराबर कर दिया। आईपीएल में खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग आम बात है, लेकिन जब कोई युवा खिलाड़ी अपने अपमान का […]

You May Like

मनोरंजन