कई माह से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

सिंगरौली : जिले के सरई थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरका ने कई महीनों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी राकेश साहू के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह एवं पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया।बरका पुलिस के अनुसार कुटुंब न्यायालय बैढ़न के आदेश पर एमजेसीआर क्रमांक 181/2023 में आरोपी अनिल बसोर पिता मनीलाल बसोर निवासी ग्राम गन्नई, चौकी बरका के विरुद्ध 20 अगस्त 2025 को स्थायी वारंट जारी किया गया था।

आरोपी लगातार कई महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा गृह ग्राम सहित रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। जहां आज गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी थाना बैढ़न क्षेत्र के मकरोहर गांव में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। कार्रवाई में प्रआर धर्मेंद्र प्रसाद एवं आर विकास तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

DSP को फंसाने की साजिश रचने वाली महिला ठगी में गिरफ्तार, बड़े खुलासों की उम्मीद

Fri Jun 19 , 2026
भोपाल:महिला डीएसपी पर चोरी का आरोप लगाने वाली महिला ठगी के मामले में गिरफ्तार, कई बड़े खुलासों की उम्मीद राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना पुलिस ने महिला डीएसपी पर चोरी का आरोप लगाने वाली महिला को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है […]

You May Like