आष्टा। नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं वर्षा ऋतु में जल भराव जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न नही हो उसके लिए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति की उपस्थिति में बैठक लेते हुए सफाई अमले को वर्षा पूर्व नाला-नालियों कीसाफ-सफाई करने के निर्देश दिए. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि सफाई कार्य के दौरान आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े, ऐसी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साफ सफाई के साथ-साथ दवाओं का भी छिड़काव कराया जाए, ताकि संक्रमण न फैले. सीएमओ प्रजापति ने प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक को नालों-नालियों की सूची तैयार करने तथा सूची अनुसार ही वर्षा पूर्व सभी नाला-नालियों की समुचित सफाई करने के निर्देश दिए. नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद तारा कटारिया, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक विनोद सांगते, उपस्वच्छता निरीक्षक राजेश घेंघट, जमादार अमरदीप सांगते, मनोज घेंघट, रितेश सांगते, पप्पू खरे, जीवन करोशिया, जितेन्द्र सिंगन, किशोर डूमाने आदि मौजूद थे.
