यादव ने की नड्डा से मुलाकात

भोपाल, नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से भेंट की।

डॉ यादव और श्री खंडेलवाल ने नयी दिल्ली में श्री नड्डा से मुलाकात की।

साथ ही डॉ यादव एवं श्री खंडेलवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन से भी शिष्टाचार भेंट की।

डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से सौजन्य भेंट कर मध्यप्रदेश की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Next Post

बंद मिलों के मसले सुलझा रही सरकार : यादव

Tue Jul 8 , 2025
भोपाल, 08 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य सरकार बंद मिलों के मसले सुलझा रही है। डॉ यादव ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि कारखाने बंद हो जाएं, श्रमिकों का भुगतान बकाया हो जाए, तो सरकार […]

You May Like