भदरौली में 3 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त

ग्वालियर: ग्राम भदरौली में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने 3 अवैध कॉलोनियों में शामिल शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई पक्की सड़क, सीवर लाइन एवं बाउंड्रीवॉल को हटाया गया। जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की मदद से किए गए इस अभियान में अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।

इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार दीपेश धाकड़, राजस्व निरीक्षक होतम सिंह यादव, पटवारी शैलेंद्र शर्मा, करन तोमर, दीवान सिंह राजपूत, राजेश कुरेचिया, रवि राजपूत सहित नगर निगम ग्वालियर का मदाखलत अमला मौजूद रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना महाराजपुरा का पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

यूजीसी कानून के विरोध में भिंड शहर बंद, यातायात ठप, सवर्ण संगठन सड़कों पर उतरे

Sun Feb 1 , 2026
भिंड: भिंड शहर में यूजीसी कानून के विरोध में आज रविवार को हड़ताल रखी गई है। शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद हैं और यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई है। सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में टोलियों के साथ निकले और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते […]

You May Like