ग्वालियर:हरसी बांध में तेजी से सिल्ट का जमाव हो रहा है। 88 वर्ष में 26.69 एमसीएम मिट्टी का जमाव हो चुका है। साल 2050 तक यह बढ़कर 34.14 एमसीएम पर पहुंच जायेगी। इससे बांध की जलभराव क्षमता प्रभावित होगी। 34.70 एमसीएम मिट्टी का जमाव होने पर जिले की 6262 हेक्टर भूमि की सिंचाई क्षमता कम होगी।
यह खुलासा हुआ है नेशनल रजिस्टर ऑफ लार्ज डैम्स (एनआरएलडी) की रिपोर्ट में। एनआरएलडी संस्था ने 30 राज्य के 5 हजार 701 बांधों का सर्वे किया। जिसमें एमपी के 62 बांध शामिल है। इसमें 100 साल से ज्यादा व 100 से कम उम्र के बांधों की सिल्ट की रिपोर्ट तैयार की। जिसमें ग्वालियर का हरसी बांध भी शामिल किया गया है।
