पीएंडटी की भूमि बेचे जाने के विरोध में उतरा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन

जबलपुर: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर ने पीएंडटी की भूमि को गुपचुप बेचे जाने की प्रक्रिया की जानकारी लगते ही विरोध प्रारंभ कर दिया है। हाईकोर्ट बार के सचिव परितोष त्रिवेदी ने बताया कि टेलीकाम फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा इस दिशा में जारी प्रयासों पर अविलंब रोक आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि उक्त भूमि पर हजारों हरे-भरे वृक्ष लगे हैं।

शहर की आबोहवा को शुद्ध बनाए रखने में इनकी महती भूमिका है। भूमाफिया की नजरों से इस जमीन को बचाना होगा। हाईकोर्ट बार इस सिलसिले में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विरोध के स्वर बुलंद कर रहा है। यदि भू माफिया के हाथों में यह बेशकीमती जमीन चली गई तो वृक्षों का कत्लेआम हो जायेगा। इससे शहर की जनता व पर्यावरण का अपूर्णीय नुकसान होगा। इसी गंभीर आशंका को मद्देनजर हाईकोर्ट बार कार्यकारिणी की आपात बैठक आहूत की गई।

जिसमें सर्वसम्मति से पीएंडटी की जमीन बेचने के विरुद्ध प्रस्ताव पारित हुआ। कार्यकारिणी की सभा में हाईकोर्ट बार अध्यक्ष धन्य कुमार जैन, सचिव परितोष त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी, सह सचिव योगेश सोनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पुस्तकालय सचिव रजनीश उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुशवाहा, सपना तिवारी, विनोद मिश्रा, गरिमा तिवारी, रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रियांक चंसोरिया व स्मिता केहरी उपस्थित रहे।

Next Post

फर्जी हाजिरी, अधूरे काम और सरकारी धन की बर्बादी

Tue Jul 15 , 2025
सकोला: मनरेगा योजना में अनूपपुर: जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत सकोला में मनरेगा योजना के अंतर्गत खेत-तालाब योजना के नाम पर अनियमित निकासी, फर्जी हाजिरी और अधूरे कार्यों का खुला खेल सामने आया है, जिसमें पंचायत से लेकर जनपद स्तर तक के लोग संलिप्त नजर आ रहे हैं। रामभजन […]

You May Like