गांजा बिक्री करने जा रहा आरोपी जमोड़ी पुलिस की गिरफ्त में आया

सीधी।प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने जा रहा आरोपी जमोड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा। जमोड़ी पुलिस ने 2 किलो गांजा जप्त कर आरोपी को जेल पहुंचाया। पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम नौगवां धीर सिंह निर्माणाधीन रेलवे लाईन के पास पहुंची तो वहां पर गोविन्द उर्फ लल्लू भुजवा पिता हरिवंश भुजवा उम्र 52 वर्ष निवासी नौगवां धीर सिंह खाड़ी टोला का मिला जो अपने पास गमछा में दो पैकेट रखा था जिसकी तलाशी लेने पर गमछे के अंदर मादक पदार्थ गांजा के 2 सीलबंद पैकेट बरामद हुए जिसका वजन कुल 2 किलोग्राम कीमती लगभग 20 हजार रुपये का होना पाया गया। आरोपी गोविन्द उर्फ लल्लू भुजवा पिता हरिवंश भुजवा उम्र 52 वर्ष निवासी नौगवांधीर सिंह खाड़ी टोला थाना जमोड़ी जिला सीधी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Next Post

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 15 रनों से हराया

Tue Apr 29 , 2025
कोलंबो 29 अप्रैल (वार्ता) तेजमिन ब्रिट्स (102) की शतक गया बेकार, प्रतिका रावल (78), कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स (नाबाद 41) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (41) की शानदार पारियों के बाद स्नेह राणा (पांच विकेट) और दमदार क्षेत्ररक्षण की बदौलत भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में […]

You May Like